Monday 29 August 2011

अनार्य

वह व्यक्ति जो आर्य प्रजाति का न हो, अनार्य कहलाता था।आर्येतर अर्थात्‌ किरात (मंगोल), हबशी (निग्रो), सामी, हामी, आग्नेय (ऑस्ट्रिक) आदि किसी मानव प्रजाति का व्यक्ति।
अनार्य का प्रयोग प्रजातीय और नैतिक दोनों अर्थो में होता है।
ऐसे प्रदेश को भी अनार्य कहते हैं जहाँ आर्य न बसते हों, इसलिए म्लेच्छ को भी कभी-कभी अनार्य कहा जाता है।
अनार्य प्रजाति की भाँति अनार्य भाषा, अनार्य धर्म अथवा अनार्य संस्कृति का प्रयोग भी मिलता है।
नैतिक अर्थ में अनार्य का प्रयोग असंमान्य, ग्राम्य, नीच, आर्य के लिए अयोग्य, अनार्य के लिए ही अनुरूप आदि के अर्थ में होता है।

No comments:

Post a Comment